खंड विकास अधिकारी ने मनरेगा मजदूरों को उपलब्ध कराया जॉब कार्ड
बल्दीराय, सुल्तानपुर कोविड19 कोरोना वॉयरस महामारी से बचाव के लिए सरकार ने लॉक डाउन किया है जिसकी वजह से दिहाड़ी मजदूरों की हाल खस्ता हो जा रही है इसी को देखते हुए योगी सरकार ने दिहाड़ी मजदूरों को काम दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है आज बल्दीराय विकास खंड ने सैकड़ों दिहाड़ी मजदूरों को जॉब कार्ड उपलब्ध कराया।सरकार की मंशा का अनुसरण मनरेगा कार्य के प्रति अधिक ध्यान दिया जा रहा है ।
बल्दीराय खंड विकास अधिकारी अंजली सरोज ने बताया कि मजदूर दिवस के अवसर पर आज हलियापुर तिरहुत ग्राम पंचायत में बाहर से आए दिल्ली मुम्बई हरियाणा, पंजाब, आदि महानगरों से आये लगभग सौ दिहाड़ी मजदूरों को जॉब कार्ड उपलब्ध कराया है साथ ही साथ जॉबकार्डस धारकों को काम भी दिलाया गया। दिहाड़ी मजदूरों को रोज मनरेगा के अंतर्गत काम दिलाया जाएगा।
चल रहे मनरेगा कार्य का निरीक्षण किया गया मजदूरों को मास्क, सेनेटाइज कर डिटॉल साबुन से हाथों को धुलाई कराई गई औऱ शोसल डिस्टेंस बनाएं रखने के लिए दिशा निर्देश दिए गए
दिहाड़ी मजदूरों को जॉब कार्ड उपलब्ध कराया औऱ उनको मनरेगा में प्रतिदिन के हिसाब से काम दिलाया जाएगा आगामी माह में बारिश शुरू होनेवाली है। तालाब, नाला सफ़ाई,बंधा निर्माण का कार्य इन सभी का मास्टर रोल जारी कर कार्य कराया जाएगा साइट पर काम करा रहे मेट को मास्क, साबुन, गमछा आदि पहुचा दिया गया है कहा कि सभी मजदूरों को दूर दूर कम से कम एक मीटर रहने की हिदायत दी गई है औऱ हर घंटे पर हाथों को धोते रहें। मौजूद कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे कर वहाँ मौजूद जिम्मेदार को हिदायत दी कि शोसल डिस्टेंस बनाये रखें जिससे इस भयावह बीमारी से बचाव हो सके। आपकी सेहत बनी रहे औऱ कामों में कोई व्यवधान ना हो निरीक्षण के दौरान सचिव रवि कुमार, राम तेज वर्मा मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment