भारतीय बौद्ध संघ ने बैशाखी पूर्णिमा पर गौतम बुद्ध की मनाई जयंती
सुल्तानपुर- बौद्ध जयंती के अवसर पर भारतीय बौद्ध संघ की प्रवक्ता सुधा सिंह ने सुल्तानपुर में बौद्ध जयंती मना कर महत्मा बौद्ध के जीवन पर प्रकाश डाला।
सुधा सिंह ने अपने वक्तव्य में बताया कि बुद्ध का जन्म 7 मई, यानि आज वैशाख महीने की पूर्णिमा है। इसे ही बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन गौतम बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व नेपाल के लुम्बिनी वन में हुआ था। ये जगह आज कपिलवस्तु और देवदह के बीच नौतनवा स्टेशन से पश्चिम दिशा में करीब 12 किलोमीटर दूर है। बौद्ध धर्म मानने वाले लोगों के लिए लुम्बिनी एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थान है। यह नेपाल के रूपनदेही जिले में पड़ता है। गौतम बुद्ध का ननिहाल देवदह में था। बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन 563 ईसा पूर्व में भगवान बुद्ध का जन्म वैशाख महीने की पूर्णिमा को हुआ था। 80 साल बाद इसी दिन बुद्ध ने 483 ई.पू देवरिया जिले के कुशीनगर में निर्वाण प्राप्त किया था। भगवान बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण, ये तीनों एक ही दिन यानी वैशाख पूर्णिमा को ही हुआ था। कहा जाता है कि इसी दिन जब उन्हें ज्ञान प्राप्ति हुई तो वे सिद्धार्थ से गौतम बुद्ध कहलाए। इसलिए बौद्ध धर्म में ये दिन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। गौतम बुद्ध के अनुयायी आज बुद्ध जयन्ती मना रहे हैं।
इस अवसर पर अरुण राज कोरी,सहदेव भीम कोरी,गिरधारी लाल कोरी,राम सुंदर कोरी,संतोष कोरी,सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए आदि लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment