विधायक बना तो लड़कियों को देंगे स्कूटी----सोनू सिंह
रिपोर्ट-इम्तियाज खान इसौली विधानसभा के ग्राम पंचायत कुमासी रसहरा में प्रधान इसरार अहमद ने आयोजित की नुक्कड़ सभा क्षेत्र का विकास ही हमारा लक्ष्य है क्षेत्र में अधूरे पड़े विकास को पूरा करेंगे गरीब मजलूमो सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का काम करेंगे यह चुनाव आपके गांव का आपका भाई बेटा लड़ रहा है आप लोग अपने भाई को भारी बहुमत देकर इसे इस लायक बना दे किआपके बीच में रहकर आप की सेवा कर सके मेरे परिवार का चाहे बाबा रहे हो या पिताजी रहे हो अथवा माताजी रही हो और स्वयं में भी राजनीति में आकर हमेशा ही जनता की सेवा करते आ रहे हैं मेरे दोनों भाइयों के पास क्षेत्र का कोई भी नागरिक गया होगा तो खाली हाथ नहीं लौटा होगा मेरा परिवार हमेशा मदद के लिए आगे रहा है और मैं भी हमेशा आगे रह कर जनता का दुख दर्द बांट रहा हूं। उक्त अब बातें आज इसौली विधानसभा के ग्राम पंचायत कुमासी रसहरा में आयोजित एक नुक्कड़ सभा में कही। विधानसभा 187 इसौली से बसपा प्रत्याशी यस भद्र सिंह मोनू के बड़े भाई व पूर्व विधायक चंद्र भद्र सिंह सोनू ने क्षेत्र में प्रचार के दौरान इसौली विधानसभा के ...